logo

दूल्हा-दुल्हन ने सड़क पर गुजारी रात, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

िोे.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
आज कल शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में तरह-तरह की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच एक खबर सामने आई है उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से। जहां एक दुल्हन को पूरी रात सड़क पर गुजारनी पड़ी। दरअसल शादी की पूरी तैयारियों के साथ दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था, दुल्हन भी सजधज कर अपने होने वाले हमसफर का इंतजार कर रही थी। सब कुछ शुभ-शुभ हो भी गया। अब बारी आई दुल्हन के विदाई की। दुल्हन ठीक-ठाक से विदा भी हो गई। लेकिन, शादी के चंद घंटे बाद ही दूल्हे, और दुल्हन का संघर्ष का भी शुरू हो गया है। दोनों को शादी के बाद सड़क पर रात गुजारनी पड़ी। 


सड़क का हाल बदहाल 
घटना पिथौरागढ़ जिले में जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क के पास की है। दरअसल यह सड़क बदहाल है। दुल्हन विवाह के बाद पिया के घर जाने के बजाय पूरी रात सड़क पर ही रह गई। दरअसल रास्ते में ट्रक फंसने से यह सड़क बंद हो गई थी। बारात के वाहन दूल्हे के घर से करीब 18 किमी दूर फंस गए। करीब सात घंटे तक बारात यहां फंसी रही। आखिरकार, कुछ बारातियों ने ही ट्रक को धक्का देकर सड़क के किनारे किया, तब बारात आगे बढ़ी और दुल्हन अगले दिन ससुराल पहुंची। स्थानीय लोग कहते हैं कि मुनस्यारी बदहाल हो चुकी है। यहां आए दिन लोगों को जूझना पड़ रहा है। 


ट्रक गड्डों के कारण सड़क के बीचोंबीच फंस गया
घटना को लेकर लोगों ने बताया कि कवींद्र की बारात 22 नवंबर को कनालीछीना गई थी। इसमें 200 से अधिक बाराती थे। विवाह संपन्न होने के बाद वापसी के दौरान एक ट्रक गड्डों के कारण सड़क के बीचोंबीच फंस गया। इस कारण बारात में शामिल वाहन भी यहां फंस गए। रात भर सड़क खुलने के इंतजार में दूल्हा-दुल्हन सहित अन्य बाराती वाहनों में ही बैठे रहे। ट्रक हटाने की जब किसी भी स्तर से कोई पहल नहीं हुई तो कुछ बारातियों ने ही 23 नवंबर को तड़के करीब तीन बजे ट्रक को धक्का देकर सड़क के किनारे किया। तब बारात आगे बढ़ सकी। ट्रक फंसने से बंद सड़क में फंसी बारात के अगले दिन घर पहुंचने पर लोगों का कहना था कि विवाह कार्यक्रम तो एक दिन का था, लेकिन सड़क की बदहाली ने इसे दो दिन का बना दिया। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N